24 न्यूज अपडेट. गोगुंदा। गोगुंदा में बेटी के लिए पानी लेने उतरी एक महिला बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। मोरवल के देवरो का खेड़ा फला मोटालेवा की घटना है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी सबसे छोटी बेटी के साथ जा रही थी व रास्ते में बच्ची को प्यास लगने पर पानी पिलाने के लिए कुएं में उतरी। सीढियों पर अचानक पैर फिसलने से हादसा हो गया। बेटी ने तुरंत गांव में जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी जिस पर परिजन और ग्रामीण बडी संख्या में मौके पर आए। काफी देर तक ढूंढने पर भी महिला नहीं मिली। इस बीच कुएं में महिला के चप्पल तैरते नजर आए। सूचना पर गोगुंदा थाने के हेड कांस्टेबल चौधरी चरण सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मोटर लगाकर कुएं का पानी खाली किया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात मृतका डालकी गमेती के शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिया ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। परिवारजनों ने अब तक पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं दी है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.