स्टेट डेस्क। तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ ने कहा कि हम मस्जिद में मंदिर नहीं ढूंढ रहे हैं, बल्कि हम मंदिर में ही मंदिर ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर मस्जिद में मंदिर ढूंढा नहीं जा रहा, बल्कि मंदिर पहले से है। भारत भूमि सनातन धर्म को मानने वालों की है। यहां तो मंदिर ही मिलेगा। सृष्टि के निर्माण से लेकर वर्तमान समय तक कई देवी-देवताओं और सिद्ध महापुरुषों ने अवतार लिए। समाज और दुनिया को ज्ञान-धर्म के पथ पर आगे बढ़ाने का सन्मार्ग दिखाया। वे हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर आयोजित बीकानेर संभाग स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के बाद मीडिया से यह बात कही। विधायक ने कहा कि हम कण-कण में भगवान को पूजते हैं। हम वायु है तो वायु देवता को पूजते हैं। सूर्य देवता रहते हैं। पत्थर के अंदर भी हम भगवान को पूजते हैं। मिट्टी को भी मां के रूप में पूजते हैं। कहा कि जहां अतिक्रमण या कब्जा हुआ था। वहीं पर इस तरह के विषय सामने आए हैं। न्यायपालिका हर विषय को गंभीरता से लेती है और न्याबालकनाथ बोले- हर मस्जिद में मंदिर ढूंढा नहीं जा रहा, बल्कि मंदिर पहले से है
स्टेट डेस्क। तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ ने कहा कि हम मस्जिद में मंदिर नहीं ढूंढ रहे हैं, बल्कि हम मंदिर में ही मंदिर ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर मस्जिद में मंदिर ढूंढा नहीं जा रहा, बल्कि मंदिर पहले से है। भारत भूमि सनातन धर्म को मानने वालों की है। यहां तो मंदिर ही मिलेगा। सृष्टि के निर्माण से लेकर वर्तमान समय तक कई देवी-देवताओं और सिद्ध महापुरुषों ने अवतार लिए। समाज और दुनिया को ज्ञान-धर्म के पथ पर आगे बढ़ाने का सन्मार्ग दिखाया। वे हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर आयोजित बीकानेर संभाग स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के बाद मीडिया से यह बात कही। विधायक ने कहा कि हम कण-कण में भगवान को पूजते हैं। हम वायु है तो वायु देवता को पूजते हैं। सूर्य देवता रहते हैं। पत्थर के अंदर भी हम भगवान को पूजते हैं। मिट्टी को भी मां के रूप में पूजते हैं। कहा कि जहां अतिक्रमण या कब्जा हुआ था। वहीं पर इस तरह के विषय सामने आए हैं। न्यायपालिका हर विषय को गंभीरता से लेती है और न्याय देती है। जो सच्चाई होगी, वह देश के सामने आएगी। युवा महोत्सव के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाया जा रहा है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं को कुछ नया सीखने का भी मौका मिलता है, ताकि वे अपनी संस्कृति-विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ें। मूल रूप से संस्कृति और विरासत ही हमारा गौरव और पहचान है। युवा शिक्षा के साथ इन सब विषयों को साथ लेकर आगे बढ़ें। इससे उनकी प्रतिभा में निखार होगा।
य देती है। जो सच्चाई होगी, वह देश के सामने आएगी। युवा महोत्सव के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाया जा रहा है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं को कुछ नया सीखने का भी मौका मिलता है, ताकि वे अपनी संस्कृति-विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ें। मूल रूप से संस्कृति और विरासत ही हमारा गौरव और पहचान है। युवा शिक्षा के साथ इन सब विषयों को साथ लेकर आगे बढ़ें। इससे उनकी प्रतिभा में निखार होगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.