सलूंबर/ दीपक पटेल सलूम्बर जिले के परसाद थाना क्षेत्र बुधवार शाम करीब छह बजे बारात पर पथराव होने से जीप पलट गई जहां 9 लोग घायल हो गए। थाना अधिकारी उमेशचन्द्र सनाढ्य ने बताया कि थाना क्षेत्र में खरबर ए के खेरवाड़ा मुंडवाड़ा की बारात खरबर के काकररोली स्कूल के पास बरात आई थी। शादी होने के बाद वापस घर लौट रही थी। गांव से निकलने के बाद एक तकरीबन 3 किलोमीटर दूर आने के बाद दोंनो और से पथराव हुआ। जहां क्रूजर चालक के सिर में चोट लगने से जीप अनियंत्रित होकर खेत मे चली गई और पलटी खा गयी। जहां तकरीबन जीप में सवार 9 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी के बाद थाना अधिकारी उमेशचंद्र सनाढ्य व उनकी टीम ने तत्काल घायलों को अस्पताल लाया गया और यहां से 7 गम्भीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया।अस्पताल में हुआ अफरा तफरी का माहौलएक साथ 9 घायल लोग अस्पताल में आने से हड़कंप मच गया और परसाद अस्पताल के डॉक्टर अरविंद ओर उनकी टीम ने मोर्चा संभाला। सभी घायलों का इलाज किया बाद में गम्भीर घायलों को उदयपुर रेफर किया। पुलिस ने बताया कि मांगीलाल पिता थावरचंद, अर्चना पुत्री करण, प्रियांश पिता सोमाराम, आनन्द पिता बद्रीलाल, जितेंद्र पिता मोतीलाल, संगीता पुत्री प्रकाश, करण पिता राजू, संजय पिता लक्ष्मण, लक्ष्मी पिता बंशीलाल घायल हो गए, जिनमे से 7 घायलों को उदयपुर रेफर किया है।अस्पताल में एक्टिव नजर आई टीम अस्पताल में डॉक्टर अरविंद, नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मीनारायण खराड़ी, जमना खराड़ी ने तत्काल एक्शन लेते हुए सभी घायलों का उपचार किया।पत्थर किसने पहले मारा स्पष्ट नहीपुलिस ने बताया कि पथराव किस तरफ से हुआ और पहले किसने पत्थर मारे ये अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। रिपोर्ट के बाद ही वस्तुस्थिति साफ होगी। हालांकि पुलिस ने मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सेमारी हत्या मामले को लेकर पुलिस ने आमजन से की अपील चारधाम यात्रा से बाणा लौटे जातरू, गंगा मैया के जयकारे के साथ किया स्वागत