24 न्यूज अपडेट.कोटा। बाथरूम की तरफ लेकर गया और पैसे ले रहा था कि अचानक एसीबी आ गई और खेल खत्म। आज फिर एक रिश्वतखोर पकड़ा गया है। कोटा में पटवारी 3 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप हुआ है। एसीबी की कोटा की स्पेशल टीम ने कोटा डवलपमेंट अथॅरिटी के पटवारी रॉकी अरोड़ा को 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। रिश्वत की ये राशि प्लॉट का पट्टा बनाने की एवज में ली थी। आरोपी पटवारी पहले दो किश्तों में 12 हजार की वसूल चुका था। आज आरोपी पटवारी ने बाथरूम की तरफ जाकर जैसे ही परिवादी से रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने दबोच लिया। फिलहाल मौके पर एसीबी की कार्रवाई जारी है। एडिशनल एसपी स्पेशल यूनिट मुकुल शर्मा ने बताया कि रॉकी अरोड़ा, हल्का पटवार, सोगरिया स्टेशन एरिया में पोस्टेड है। परिवादी से प्लॉट का पट्टा बनाने के एवज में 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। पहले 9 हजार और फिर 3 हजार ले चुका था। बाकी 3 हजार के लिए दबाव बना रहा था। शिकायत पर सोमवार को सत्यापन हुआ जिसमें पुष्टि हुई। आज इंस्पेक्टर, पृथ्वी राज, सब इंस्पेक्टर किशनलाल की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की।
बाथरूम की तरफ ले गया और 3 हजार वसूले, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया

Advertisements
