Site icon 24 News Update

बांसवाड़ा में पूंजीलाल गायरी बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. बांसवाडा। पूंजीलाल गायरी भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बन गए है। पहले पार्टी कार्यालय में चर्चा थी कि पार्टी लाभचंद पटेल को ही यथावत रखेंगे मगरऐसा हुआ नहीं। गायरी की टक्कर में वर्तमान जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल सहित पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी और लालसिंह पाटीदार सहित नरेंद्र वैष्णव प्रमुख नाम थे। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के नाम की मंगलवार शाम को घोषणा कर दी गई। चुनाव पर्यवेक्षक खाद्य मंत्री सुमित गोदारा और प्रभारी मोतीलाल मीणा ने घाटोल विधानसभा से पूर्व जिला मंत्री पूंजीलाल गायरी को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। गायरी वसुंधरा के करीबी माने जाते हैं। प्रेस वाता्र में मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि पूंजीलाल गायरी लगातार पार्टी में ऊर्जावान होकर कार्य करते रहे हैं। पार्टी की खासियत है कि नए चेहरों को मौका देती हैं। हालांकि वे यह नहीं बता सके कि बंद कमरे में घोषणा क्यों की गई। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी नियमों और कानून की पालना से हुई है। जिलाध्यक्ष गायरी ने कहा कि संगठन हित में ऊपर से जो आदेश होंगे उसकी पालना करेंगे, सभी कार्यकर्ता राष्ट्रहित में मिलकर काम करेंगे। पुराने सभी अध्यक्ष का आशीर्वाद मेरे साथ है। मैने सभी के कार्यकाल में काम किया है।

Exit mobile version