कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा । यहां नामदेव समाज ने भव्य शोभायात्रा निकालकर बसंत पंचमी के अवसर पर आराध्य देव संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का जन्मोत्सव हर्षाल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया।
बसंत पंचमी के अवसर पर नगर में नामदेव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई इस शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
इसी क्रम में आदर्श कॉलोनी से गुजरने के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में भाजपा नगर मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा भगवान श्री नामदेव जी की चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन गुप्ता, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, नगर मंत्री दिलीप मोदी, विशाल सोनी, पूर्व पार्षद मयंक अग्रवाल, आदि सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। नगर के मुख्य मार्गों से निकली भव्य शोभा यात्रा का समापन स्थानीय कम्युनिटी हॉल में हुआ जहां पूर्व विधायक अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी की अध्यक्षता,आदि के विशिष्ठ आतिथ्य में जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की विधिवत रूप से पूजा अर्चना से हुआ, समारोह में निंबाहेड़ा समाज अध्यक्ष अशोक कीजड़ा, सत्यनारायण तोलंबिया,राधेश्याम बुला, रामचन्द्र लुहाड़िया,श्याम सुंदर सर्वा, ने सभी अतिथियों का मेवाड़ी पाग और उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने समाज जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आराध्य देवों के जन्मोत्सव समारोह और उस अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने से समाज में आपसी स्नेह और अधिक प्रगाढ़ होता है जिससे समाज को तो लाभ होता ही है साथ ही सामाजिक समरसता की प्रगाढ़ता से शहर और देश के बारे में भी हमारा चिंतन सकारात्मक होता है। उन्होंने इस अवसर पर संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की भक्ति को स्मरण करते हुए सभी समाज जनों को बधाई दी साथ ही समाज के सामाजिक कार्यों के लिया उपयुक्त स्थान पर रियायती जमीन उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। बसन्त पंचमी पर आयोजित समारोह में नामदेव समाज के युवाओं ने समाज की वरिष्ठ महिलाओं और पुरुषों का अभिनंदन कर नवाचार किया।

