24 न्यूज अपडेट. सुरज वर्मा. शाहपुरा में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि मां-बेटा घायल हो गए। उन्हें जिला हॉस्पिटल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मामला जिले के बनेडा थाना क्षेत्र का है। घटना बुधवार देर रात बनेड़ा शाहपुरा रोड पर गोशाला के पास हुई।जानकारी के अनुसार- कादीसहना गांव निवासी संतोष देवी (32) पत्नी सांवरलाल और उसका बेटा भैरू(12) एक परिचित युवक भारत के साथ बाइक पर चमनपुरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान बनेडा हाईवे पर गोशाला के पास एक तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे भारत की मौत हो गई। वह चमनपुरा गांव का रहने वाला था।
तीनों घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने भारत को मृत घोषित कर दिया। घायल मां बेटे को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने भारत के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।
गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.