24 न्यूज़ अपडेट मुंबई. मुंबई के एक व्यक्ति को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर से उस ऑर्डर के लिए एक कॉल आया, जिसे उसने 6 साल पहले प्लेस किया था। अहसान खरबाई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यह बात कही। स्क्रीनशॉट में 16 मई 2018 का एक ऑर्डर दिखाई दे रहा है, जिसमें कस्टमर ने स्पार्क्स की चप्पल मंगाई थी। उसके अगले दिन 19 मई 2018 को ऑर्डर शिप हो जाता है और उसका स्टेटस ‘ऑउट फॉर डिलीवरी’ यानी ऑर्डर डिलीवरी के लिए निकला दिखाई दे रहा है। वहीं, स्क्रीनशॉट में भी ऑर्डर डिलीवरी की एक्सपेक्टेड डेट 20 मई 2018 दिख रही है। ऐप में हमेशा ऑर्डर आज आने का मैसेज आता हैहिंदुस्तान टाइम्स (HT) की रिपोर्ट के अनुसार, अहसान ने बताया 6 साल पहले मंगाई चप्पल कभी नहीं आई, लेकिन ऐप में हमेशा ऑर्डर आज आने का मैसेज आता था। आज तक ‘आज ही आने’ का मैसेज आता है। अहसान ने कहा कि जब उन्होंने 6 साल पुराने ऑर्डर के लिए कॉल किया तो मुझे आश्चर्य हुआ ।’ बीते दिन यानी 26 जून को अहसान खरबाई ने HT को बताया कि हाल ही में मैंने यह देखने के लिए इस ऑर्डर पर क्लिक किया कि क्या दिखाई देता है? और फिर कल मुझे फ्लिपकार्ट से एक कॉल आया जिसमें पूछा गया कि मुझे उस ऑर्डर के साथ क्या दिक्कत आ रही है। कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव ने मुझसे कहा कि मुझे लॉजिस्टिक्स टीम से कोई कॉल नहीं आया? और उन्होंने यह कहते हुए कॉल खत्म किया – सर, हमें इसके लिए बहुत खेद है। कैश-ऑन डिलीवरी था ऑर्डरअहसान ने कहा कि ऑर्डर कैश-ऑन डिलीवरी में था, इसलिए इस मामले पर आगे कुछ नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि ऐप में ऑर्डर कैंसिल करने का कोई भी ऑप्शन नहीं है। अहसान का कहना है कि मैं बस यही चाहता हूं कि फ्लिपकार्ट उस ऑर्डर को क्लोज कर दे, क्योंकि जब भी मैं अपना फ्लिपकार्ट ऑर्डर सेक्शन खोलता हूं, तो यह पहला ऑर्डर होता है जो मुझे दिखाई देता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation असम में भारी बारिश का कहर, बाढ़ से जूझ रहा डिब्रूगढ़, जनजीवन प्रभावित 24 News Update 27062024_Epaper -117