Site icon 24 News Update

फ्रेश होने गए स्टूडेंट की मौत, वापस नही लौटा तो दोस्तों ने झांक कर देखा, अचेत पड़ा था

Advertisements

24 न्यूज अपडेट.डूंगरपुर। डूंगरपुर में फ्रेश होने गए कॉलेज छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर में किराए के कमरे पर रहकर पढाई करने वाले कॉलेज छात्र की मौत हो गई। शनिवार सुबह यह छात्र फ्रेश होने गया था। इस दौरान अचानक उसकी मौत हो गई। सागवाडा निवासी रमेश प्रजापत ने रिपोर्ट कि उनका बेटा राजेश (21) डूंगरपुर में एग्रीकल्चर कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र था। डूंगरपुर के आदर्श नगर में दोस्तों के साथ किराए का कमरा लेकर रह रहा था। सुबह राजेश फ्रेश होने गया था। बहुत देर तक नहीं आने पर दोस्तों ने जाली में से देखा तो वह बेहोश पड़ा हुआ था। दोस्त तुरंत उसे लकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version