Site icon 24 News Update

फेडएक्स ने डिजिथॉन 2024 में क्रिएटिव प्रॉब्लम-सॉल्विंगऔर स्मार्ट टेक इनोवेशंसन को बढ़ावा दिया

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट मुंबई, भारत—: फेडएक्स कॉर्प की सहायक कंपनी और दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कंपनियों में से एक फेडरल एक्सप्रेस कॉर्पोरेशन ने हाल ही में एक इनोवेशन प्रतियोगिता डिजिथॉन 2024 का आयोजन किया। यह कार्यक्रम अधिक लचीली सप्लाई चेन बनाने के लिए क्रिएटिव प्रॉब्लम-सॉल्विंग और स्मार्ट टेक सॉल्युशंस का उपयोग करने के लिए फेडएक्स की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

भारत में क्षेत्रीय कार्यालयों में आयोजित डिजिथॉन 2024 ने फेडएक्स टीम के सदस्यों को फेडएक्स लीडरशिप की ओर से प्रस्तुत वास्तविक दुनिया में सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए आमंत्रित किया। इसमें उन बातों का जिक्र था जो ग्राहकों के लिए परेशान करने वाली है, उनकी पहचान और पूर्वानुमान करने और सेवा अनुरोधों को ऑटोमेट करने के लिए एडवांस सेंटिंमेंट और टॉपिक मॉडलिंग टेक्निक, शिपमेंट आवंटन को ऑप्टिमाइज करने के लिए सीखने की प्रणाली को मजबूत करने के लिए साधन विकसित करने, और प्रेडिक्टिव मॉडल्स व सप्लाई चेन की क्षमता को बढ़ाने के लिए डिजिटल ट्विन सिस्टम को विकसित करना शामिल था।

एमईआईएसए के मार्केटिंग और एयर नेटवर्क के वाइस प्रेसिडेंट नितिन नवनीत टाटीवाला ने कहा, “फेडएक्स में सभी के लिए सप्लाई चेन को स्मार्ट बनाने के हमारे मिशन में इनोवेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डिजिथॉन 2024 जैसी पहल क्रॉस-फंक्शनल कोलेबोरेशन को प्रोत्साहित करती है। टीम के सदस्यों को ऐसे बदलावकारी विचारों का प्रस्ताव देने के लिए सशक्त बनाती है जो ग्राहकों के अनुभव और ऑपरेशन की प्रभावशीलता को बढ़ाते हैं, और लॉजिस्टिक्स के भविष्य को आकार देते हैं।”

अगस्त में शुरू होकर अक्टूबर 2024 में समाप्त हुआ डिजिथॉन कई चरणों से गुजरा,

Exit mobile version