सूरज वर्मा
24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. शाहपुरा के फुलिया कलां में पर्याप्त आपूर्ति नही होने से लोगों को करना पड़ रहा है पेयजल संकट का सामना कस्बे के वार्ड नं. 5,6, 7,8 के लोगों ने सौंपा एसडीएम के नाम ज्ञापन, समय रहते समाधान नही होने पर आंदोलन की दी चेतावनी फूलियाकलां कस्बे का है मामला स्थानीय गाँव में लम्बे समय से पेयजल की आपूर्ति जलदाय विभाग द्वारा की जा रही है। वर्तमान में पेयजल आपूर्ति चम्बल परियोजना के तहत सुचारू रूप से पुरे गाँव में की जा रही है लेकिन स्थानीय गाँव के अनुसूचित जाति के वार्ड संख्या 5,6,7,8 में वर्षो से पेयजल की आपूर्ति नहीं के बराबर हो रही है जिससे अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है इस सम्बन्ध में अनेक बार विभागीय अधिकारीयों व् उच्च अधिकारीयों को पेयजल की आपूर्ति नियमित व् पर्याप्त मात्रा में सप्लाई कराने हेतु लिखित में निवेदन किया गया था परन्तु इसके उपरान्त भी विभागीय कर्मचारीयों की कुम्भकरणी नींद नहीं खुली है जिसका खामियाजा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को भुगतना पड़ रहा है निवेदन है की ग्रीष्म ऋतु के मध्यनजर रखते हुए अनुसूचित जाति की बस्तियों में पेयजल की आपूर्ति सुनिचित शीघ्र करावे अन्यथा मजबूरन सात दिवस के बाद एसडीएम कार्यालय पर धरना व आन्दोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।

