उदयपुर। फील्ड क्लब की मेजबानी में फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल 2024 का शानदार आगाज बुधवार शाम को हुआ। क्लब सचिव उमेश मनवानी ने बताया कि 2 जून तक चलने वाले इस कार्निवल में पुरुषों के साथ महिलाएं भी बैट और बॉल से अपना जौहर दिखाएंगी।उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त ज्योति कुमारी ने किया। इसके बाद पहला मैच आयकर विभाग एवं फील्ड क्लब के बीच खेला गया, जिसमें आयकर विभाग की कप्तानी अतिरिक्त आयकर आयुक्त कमलेश मीणा एवं फील्ड क्लब की कप्तानी अजयसिंह शक्तवत ने की। पहले बल्लेबाजी करते हुए फील्ड क्लब ने 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 81 रन बनाए। पवन चावत ने 10 बॉल पर 30 रन का योगदान दिया। जवाब में आयकर टीम 6 ओवर में 80 रन ही बना सकी और मात्र 1 रन से मैच हार गई।सहसचिव पंकज कनेरिया ने बताया कि गुरुवार को पहला मैच रॉयल 7 बनाम पॉवर प्ले, दूसरा मैच एम स्क्वायर बनाम एफसी वारियर्स, तीसरा मैच रामा टाइटन्स बनाम जिम वारियर्स के बीच खेला जाएगा। कोषाध्यक्ष कमल मेहता ने बताया कि इस रात्रिकालीन टूर्नामेंट में क्लब के 15 साल से लेकर 70 साल तक के सदस्य एवं परिवारजन पूरे उत्साह से भाग ले रहे हैं। एग्जीक्यूटिव मेम्बर भानुप्रताप धाभाई एवं ध्रुवी नलवाया ने बताया कि इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए रैफल्स होटल, रामाड़ा होटल, अरावली हॉस्पिटल, चुण्डा पैलेस और एनआईएफडी ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। नाइट टूर्नामेंट में पांच विभिन्न वर्गों में 27 टीमें एवं लगभग 240 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी क्लब सदस्य खेल रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फूड पॉइजनिंग त्रासदी : समझौता नहीं होने से दूसरे दिन भी नहीं उठाए शव डॉ सक्का का ऐशट्रे, कंकाल व सिगरेट गोल्डन बुक में दर्ज