–पंचामृत अभिषेक से होगा आरंभ, मध्य रात्रि को होगी जन्मोत्सव आरती-दोपहर में होगी कान्हा-यशोदा, कृष्ण-राधा वेशभूषा प्रतियोगिता, शाम को होंगे भजन-शाम को दही-हांडी प्रतियोगिता में गूंजेगा जय कन्हैया लाल की-स्टाल्स और चकरी-डोलर भी लगेंगे 24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, 22 अगस्त। संस्कृति और इतिहास के गौरवपूर्ण दर्शन का महत्वपूर्ण स्थान बनाते जा रहे प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ में 26 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार यहां होने वाली मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता को 51 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही, गत वर्ष की भांति ही प्रातः वेला से मध्य रात्रि तक विविध आयोजन और प्रतियोगिताएं होंगी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. बीपी शर्मा ने बताया कि इस बार 5251वीं जन्माष्टमी है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को विशेष रूप से पूजा में 5251 पुष्प अर्पित किए जाएंगे। जन्माष्टमी मेला महोत्सव के संयोजक डाॅ. राहुल जैन ने बताया कि 26 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक गौरव केन्द्र परिसर में स्थित भक्तिधाम में पंचामृत अभिषेक होगा। भक्तिधाम के पुजारी लक्ष्मण के सान्निध्य में पुरुष सूक्त विधि से पूजा की जाएगी। यह पूजा भक्तिधाम में विराजित विभिन्न कृष्ण स्वरूपों के चार मंदिरों में होंगे। इस अवधि में हर मंदिर में तीन बार पूजा होगी और हर मंदिर में दो जोड़े बैठेंगे। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि दोपहर 12 बजे से राधा-कृष्ण व कान्हा-यशोदा वेशभूषा प्रतियोगिता होगी। राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में 6 से 10 वर्ष की आयु तक के बच्चे भाग ले सकेंगे और कान्हा-यशोदा प्रतियोगिता में माताएं अपने 5 वर्ष तक के बच्चों के साथ भाग ले सकेंगी। तीन बजे से दही-हांडी प्रतियोगिता होगी जिसमें युवकों और युवतियों की प्रतियोगिता अलग-अलग रहेगी। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रताप गौरव केन्द्र में शुरू कर दिए गए हैं। पुरुष वर्ग की टीम के लिए पंजीकरण शुल्क 1100 रुपए रखा गया है। विजेता को 51 हजार रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। महिला टीमों के लिए पंजीकरण निःशुल्क रखा गया है। सहसंयोजक पुरषोत्तम शाकद्वीपीय ने बताया कि शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक परिसर में श्रीकृष्ण लीलामृत झांकियां सजाई जाएंगी। झांकियां विभिन्न स्कूलों की ओर से सजाई जाएंगी। सहसंयोजक शंभूनाथ ने बताया कि इस बार रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शूरवीर कोटड़ा, कैलाश डांगी, सुरेश गेहलोत, अरविन्द सेन, भौमिक सुथार, मुकेश पालीवाल भक्तिगीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के समय मध्य रात्रि 12 बजे महाआरती होगी। पूरे दिन के आयोजनों के साथ परिसर क्षेत्र में विभिन्न सामग्रियों की 50 स्टाल्स लगाई जाएंगी। चकरी-डोलर भी लगाए जाएंगे जिससे बच्चे उनका लुत्फ उठा सकें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जनजाति अंचल में बनेंगे नवीन छात्रावास भवन,जनजाति विद्यार्थियों के लिए अध्ययन सुविधा के बढ़ेंगे अवसर13.60 करोड़ रुपये से बनेंगे 4 आश्रम छात्रावास भवन बीएन वाणिज्य संकाय द्वारा एंटी रैगिंग जागरूकता पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन