24 न्यूज अपडेट उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को झीलों की नगरी उदयपुर में सामुहिक योगाभ्यास का आयोजन राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र पर हुआ। आयोजन मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान – आयुष मंत्रालय भारत सरकार, संस्कृति विकास संस्थान एवं प्रताप गौरव केंद्र, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुए इस आयोजन में सैकड़ो लोग भाग लिया। आयोजन में योग विशेषज्ञ श्रीवर्धन के नेतृत्व में कॉमन योग प्रोटोकॉल एवं योग प्रशिक्षण का क्रम संपन्न होगा, योग केंद्र मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय सहित स्थानीय विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के विद्यार्थी, योग संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित केबिनेट मंत्री बाबु लाल खराड़ी, उदयपुर शहर विधायक तारा चंद जैन, उदयपुर भाजपा सांसद प्रत्याशी मन्ना लाल रावत, उदयपुर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भागीदारी निभाई।
प्रताप गौरव केंद्र में शहरवासियों ने किया सामुहिक योगाभ्यास

Advertisements
