जलदाय विभाग अधिकारियों और शहर विधायक द्वारा योजना पर मंथन
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर 8 जून प्रताप नगर विकास समिति द्वारा क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या के स्थाई समाधान हेतु किए जा रहे प्रयासों से क्षेत्र के बोहरा गणेश जी,यूनिवर्सिटी प्रतापनगर, ए,बी, सी, डी ,ई, और एफ क्लास प्रतापनगर, पुराना आरटीओ, ढिक्ली रोड, चंद्रा कॉलोनी, कपिल विहार, नाकोड़ा नगर, मेगा आवास, बेडवस, एम भेरवाए नगर से देबारी तक के निवासियों की समस्या दूर होने की उम्मीद की किरण जगी है प्रताप नगर विकास समिति अध्यक्ष केके कुमावत ने बताया कि क्षेत्र में विगत चार-पांच वर्षों से पानी की बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है जलदाय विभाग को बार-बार इस समस्या से अवगत कराया जा रहा था लेकिन विभाग का कहना था कि नादेश्वर फिल्टर प्लांट से 23.50 एमएलडी पानी ही प्रतिदिन मिल पाता है ,जबकि देबारी तक पर्याप्त मात्रा में पानी सप्लाई किया जाए तो करीब 50 एमएलडी पानी की आवश्यकता प्रतिदिन होती है शेष 26.50 एमएलडी पानी की कमी को पूरा करने के लिए नए फिल्टर प्लांट की आवश्यकता है इस पर चर्चा के दौरान उदय सागर पर नया फिल्टर प्लांट स्थापित करने की मांग विकास समिति लंबे समय से कर रही थी आज प्रातः शहर विधायक ताराचंद जैन ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ स्थाई समाधान को लेकर मंथन किया। और उदय सागर पर नए फिल्टर प्लांट स्थापित करने में आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। पानी की गुणवता के बारे मैं चर्चा करने पर विभागीय अधिशाषी अभियंता अखिलेश शर्मा ने बताया की उदयसागर के पानी की विगत तीन वर्षो की गुणवता जांच रिपोर्ट पिछोला की गुनवता के बराबर है ।
सारी जानकारी प्राप्त करने के पश्चात शहर विधायक ने इस कार्य योजना को आगे बढ़ाने हेतु विभाग को निर्देशित किया। आगामी दिनों में इस योजना को लेकर स्वयं विधायक ताराचंद जैन,जिला कलेक्टर , जलदाय विभाग, सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक इस संबंध में आयोजित होगी जिसमें योजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी ।
आज जलदाय विभाग के अधिकारी अधिशासी अभियंता अखिलेश शर्मा , प्रताप नगर विकास समिति अध्यक्ष एवम भाजपा के के के कुमावत, धनपाल स्वामी राजेंद्र सिंह सोखी मनोज दवे, अशोक मेहरा आदि का प्रतिनिधिमंडल इस संदर्भ में शहर विधायक से मिला था।

