Site icon 24 News Update

पौधारोपण के साथ उसे संरक्षण प्रदान करना हमारा दायित्व : आक्या

Advertisements

24 न्यूज अपडेट निंबाहेड़ा। चित्तौड़गढ़ 07 अगस्त।‘‘हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत चित्तौडगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेगवा में सोनमगरी का देवरा स्थान पर श्रावणी तीज के अवसर पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में सघन पौधारोपण किया गया।इस दौरान 800 से अधिक पोधे लगाये गये।
अपने सम्बोधन में विधायक आक्या ने कहां कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’को सार्थक बनाते हुए हमे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हे संरक्षण प्रदान करना है। पेड़ हमें ऑक्सीजन, स्वच्छ हवा, भोजन, दवा और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करते है। पेड़ जलवायु को नियंत्रित करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता की रक्षा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, प्रधान देवेन्द्र कंवर, विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा, सरपंच किशन शर्मा, संस्था प्रधान अनुराधा आर्य, शारीरिक शिक्षक सुर्यप्रकाश गर्ग, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रतनलाल डांगी, गिरीश मौड़, रामेश्वर धाकड़, रघुनंदन मौड़, वार्ड पंच रोशन मौड़, विक्रमसिंह सोलंकी, नंदलाल भांबी, हीरालाल गाडरी, गोपाल मौड़, गेहरूदास, भगवतीलाल अहीर सहित बढ़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Exit mobile version