24 न्यूज अपडेट उदयपुर। प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 5). 2024 एवं प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 8), 2024 के परीक्षा परिणाम कल आ रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 5), 2024 एवं प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 8), 2024 के परीक्षा परिणाम गुरूवार दिनांक 30.05.2024 दोपहर 3ः00 बजे शासन सचिव, स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर के द्वारा जारी किये जायेगें। उल्लेखनीय है कि कक्षा 8 की परीक्षा का आयोजन दिनांक 28.03.2024 से 04.04.2024 एवं कक्षा 5 की परीक्षा का आयोजन दिनांक 30.04.2024 से 04.05.2024 तक राज्य के समस्त जिलों में किया गया था। कक्षा 8 में लगभग 12.50 लाख एवं कक्षा 5 में लगभग 14.37 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा परिणाम जारी होने के उपरान्त इसको शाला दर्पण पोर्टल तथा पी.एस.पी. पोर्टल पर देखा जा सकेगा।
पेरेंट्स कृपया ध्यान दें….कल 3 बजे आ रहा है पांचवीं और आठवीं का परीक्षा परिणाम

Advertisements
