24 न्यूज अपडेड. उदयपुर। झाड़ोल थाना क्षेत्र के किरट में कल रात को एक पेंथर ने हाईवे के पास लकड़ियां बीन रही महिला का शिकार कर लिया। पेंथर ने महिला का धड़ शरीर से अलग कर दिया। जंगल में डेढ़ किमी दूर महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिला का धड़ और शरीर दोनों अलग-अलग जगह मिले उसकी पहचान 40 वर्षीय मीराबाई अहारी निवासी ढीकलिया के रूप में हुई है। गुस्साए ग्रामीण ने मौके पर आई वन विभाग की टीम से धक्का-मुक्की कर दी और मृतक महिला के शव को नेशनल हाईवे पर ले गए। वहां शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं जिनसे समझाइश का प्रयास किया जा रहा हैं ग्रामीण पेंथर को गोली मारने और मृतक महिला के परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं। झाड़ोल थानाधिकारी रामनिवास जाब्ते के साथ मौजूद हैं व समझाइश कर रहे हैं। हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। बताया गया कि सुबह 8 बजे जब पेंथर ने हमला किया तो कुछ दूरी पर खड़ी दो महिलाओं ने शोर मचाया मगर तब तक देर हो चुकी थी। मीराबाई को पेंथर मुंह से पकड़कर घसीटता हुआ ले भागा। नेशनल हाईवे 58ई के पास पहाड़ी लकड़ियां बीनते हुए यह घटना हो गई। महिलाओं ने बताया कि अचानक ही जंगल में से पेंथर आया और मृतका मीराबाई पर हमला कर जंगल में उठाकर ले गया। कुछ ही दूरी पर खड़ी दो महिलाओं ने उस पेंथर को देख व शोर मचाया लेकिन तब तक पेंथर मृतका को डेढ़ किमी दूर जंगल के अंदर ले जा चुका था।शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और वन विभाग व पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद महिला की तलाश शुरू की तो उसका का शव घने जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। सिर और धड़ अलग-अलग जगह पर पडे थे। महिला के पति खेती करते हैं वएक बेटा व एक बेटी है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।झाड़ोल में पेंथर के इंसानों पर हमले की यह तीसरा घटना है। इसी साल 23 जून को महुआ एकत्रित करने गए बिछीवाड़ा निवासी लक्ष्मीलाल(55) को पेंथर ने हमला कर मार दिया था उसके बाद 16 अगस्त को स्कूल जा रहे 10 साल के बच्चे का शिकार कर लिया था। अब ग्रामीणों में दहशत के साथ ही गहरा आक्रोष भी है। उनका कहना है कि पेंथर को गोली मारी जाए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रेलवे की नौकरी छोड़ कांग्रेस के इंजन में सवार हुए विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, विनेश बोली भाजपा ने यह साबित करने की कोशिश की कि हम जले हुए कारतूस हैं लेकिन…….. कॉमरेड सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि