Advertisements
सलूंबर – दीपक पटेल
सलूंबर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र के लाऊवा गांव के एक युवक की जेब में रखे फोन में अचानक आग लग गई। युवक ने तत्परता दिखाते हुए जेब से मोबाइल निकाल कर दूर फेंक हुए जान बचाई। मोबाइल निकालते समय युवक की दो अंगुलियां झुलस गई।जानकारी के अनुसार लाऊवा निवासी गौतमलाल मीणा रविवार दोपहर किसी कार्य से अपने घर से बाहर निकला तो अचानक पेंट की जेब से धुआं निकलता दिखाई दिया व गर्माहट महसूस हुई। उसने जेब में हाथ डाला तो मोबाइल में आग लग रही थी। आनन-फानन में युवक ने जेब से मोबाइल बाहर निकाला व दूर फेंक दिया। इसके कुछ देर बाद ही मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। जेब से मोबाइल निकालने के दौरान बाएं हाथ की दो उंगलियां झुलस गई। परिजनों ने युवक का अस्पताल में उपचार करवाया।

