कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा । राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं कांग्रेस जनों ने बुधवार को सुबह 11.30 बजे निंबाहेड़ा में यहां भराड़िया परिवार (मिठाई वालों) द्वारा स्वर्गीय श्री रामचंद्र जीदृस्वर्गीय श्रीमती गवरा बाई जी एवं स्वर्गीय श्री हजारीमल जीदृस्वर्गीय श्रीमती सोसर बाई जी,स्वर्गीय श्री समेरमल जी एवं स्वर्गीय श्री रामकरण जी एवं स्वर्गीय श्रीमती अनुराधा जी भराड़िया की पुण्य स्मृति में दिनांक 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जा रही सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव की शोभा यात्रा का कल्याण चौक पर पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।शोभा यात्रा के यहां कल्याण चौक पर पहुंचने पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने भागवत को माल्यार्पण कर नमन किया तथा भागवत को ससम्मान अपने सिर पर रखकर पथ संचालन किया। शोभायात्रा के दौरान रथ में विराजित अनंत श्री विभूषित श्री स्वामी रंगनाथाचार्यजी,महाराज श्री अवंतिका श्री रामानुजकोट पीठाधीश्वर,उज्जैन एवं कथा व्यास श्री स्वामी डॉ,माधव प्रपन्नाचार्यजी श्री युवराज स्वामी श्री रामानुजकोट,उज्जैन इत्यादि का पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल लाल आंजना, ज़िला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल झंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सम्पत लाल धाकड़, निवर्तमान पार्षद रविप्रकाश सोनी, निवर्तमान पार्षद मनोज पारख, जिला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद मोहम्मद कुरैशी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, मुकेश पारख, मनोहर सिंह मीणा, गोवर्घन लाल आंजना, खाद्य एवं किराना व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन,जनप्रतिनिधि गण,अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी गण एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक कृपलानी ने किया श्रीमद्भागवत कथा व्यासपीठ पर विराजित संत महंतों से लिया आशीर्वाद कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू