Site icon 24 News Update

पूर्व मंत्री एवं विधायक कृपलानी ने की जनसुनवाई

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: h; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 307.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर दोपहर में जनसुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
शनिवार को विधायक कृपलानी ने निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा के कनेरा, छोटीसादड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले के विभिन्न स्थानों से आए आमजन व प्रतिनिधि मंडलों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से मोबाइल के माध्यम से वार्ता कर उचित दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़ आदि सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version