24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर बुधवार को उनकी जयंती पर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा व नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व. वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि स्व. वाजपेयी लेखक, कवि, मृदुभाषी एवं प्रखर वक्ता के साथ कुशल नेतृत्व के धनी थे, हम सभी का कर्तव्य है कि हमें उनके द्वारा बताए गए सुशासन के संकल्पों को जीवन में आत्मसात करना होगा।पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, डॉ. जे.एम. जैन, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, नगर मंत्री धर्मपाल जाट, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. वाजपेयी जी को पुष्पांजलि अर्पित की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation युवा पीढ़ी को अपना स्टार्टअप अपना कर स्वावलंबी बनने का सुअवसर है कौशल विकास- कृपलानी विधायक कृपलानी ने किया श्रीमद्भागवत कथा व्यासपीठ पर विराजित संत महंतों से लिया आशीर्वाद