विशाल बावा ने हमारे मदन गोपाल है….राम के भाव से “नंदलला से रामलला“ तक महाप्रसाद की महायात्रा के रथ का पूजन कर आयोध्या के लिए किया रवाना, मोती महल चौक में हुई महाप्रसाद यात्रा की कार सेवा पुष्टिमार्ग में श्री कृष्ण और श्री राम को एक ही स्वरूप माना है 24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। श्रीजी प्रभु के नाथद्वारा पधारने के 351वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा अवसर आया कि जिसमें रामनवमी के अवसर पर श्रीजी द्वार से राम द्वार तक महाप्रसाद की यात्रा में श्रीजी प्रभु के महाप्रसाद को ग्रहण करने का लाभ लाखों वैष्णव जन ले सकेंगे। “हमारे मदन गोपाल ही है श्री राम“ । के भाव से महाप्रसाद की महायात्रा के प्रस्थान का श्री गणेश गो.चि.श्री105 विशालजी ( श्री भूपेश कुमारजी) बावाश्री ने रविवार को श्रीनाथजी मंदिर के मोती महल चौक प्रांगण से महाप्रसाद की सैकड़ो वैष्णव जन के संग कार सेवा कर महाप्रसाद को रथ में पहुंचा कर रथ का पूजन कर रवाना किया। इस अवसर पर विशाल बावा ने कहा कि ऐसा दुर्लभ संयोग सदियों में एक बार आता है और इस पल के और इस सेवा में जो भी वैष्णव सहभागी बने वह बड़े सौभाग्यशाली है, इस अवसर पर उन्होंने समस्त पुष्टि सृष्टि को रामनवमी की अग्रिम बधाई भी दी। महाप्रसाद की महायात्रा के प्रमुख पड़ाव में भीलवाड़ा,जयपुर, मथुरा,जतीपुरा, लखनऊ होंगे जहां पर वैष्णव जन को श्रीजी प्रभु का प्रसाद वितरित किया जाएगा। 351 वर्षों से निरंतर चली आ रही है किंतु इतिहास में पहली बार यह अद्भुत संयोग होगा जब नंदालय से प्रभु श्रीनाथजी का महाप्रसाद नंदलला से रामलला के द्वार तक यात्रा करेगा तथा यात्रा के मार्ग में आने वाले जीवों का महाप्रसाद के रूप में श्रीजी प्रभु की कृपा जीवों का उद्धार करेंगी। क्योंकि पुष्टिमार्ग में श्री कृष्ण और श्री राम को एक ही स्वरूप माना है जिसमें लेश मात्र भी संशय नहीं है । तिलकायतश्री की आज्ञा एवं विशाल बावा की प्रेरणा से रामनवमी पर प्रथम बार श्रीजी प्रभु का महाप्रसाद ’एक लाख एक’ “मठड़ी“ के महा प्रसाद के रूप में यात्रा के रूप में श्रीजी द्वार से श्रीराम द्वार तक रामनवमी के अवसर पर वितरित होगा । इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, तिलकायत के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर मंडल के सदस्य समीर चौधरी,सुरेश संघवी, संपदा अधिकारी ऋषि पांडे, तिलकायत के सचिव लीलाधर पुरोहित, मंदिर के पंड्याजी परेश नागर, समाधानी उमंग मेहता,पीआर ओ एवं मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास,जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल आदि उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एक और एलबीडब्ल्यू : पुलिस की गुगली पर आजम ‘पगबाधा’, अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कोटा के हॉस्टल में आग, 7 स्टूडेंट झुलसे:भगदड़ के बीच बालकनी से छात्र कूदे