24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर. विधानसभा उपचुनाव को लेकर नाकाबंदी के दौरान सराड़ा थाना पुलिस व एफएसटी 3 टीम की ओर से 2 लाख 25 हजार रुपए की नकदी जब्त की गई। सराड़ा थाना पुलिस व एफएसटी 3 टीम की ओर से सलूंबर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सराड़ा पुलिस थाने के बाहर नाकाबंदी के दौरान कुल 2 लाख 25 हजार रुपए की नकदी जब्त की गई। सराड़ा थाना प्रभारी हेमंत अहारी ने बताया कि सलूंबर में आगामी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सराडा थाना टीम व एफएसटी टीम क्रम संख्या 3 विधानसभा क्षेत्र की ओर से सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक गाडी से चेकिंग के दौरान यह राशि जप्त की इसके बारे में उक्त वाहन चालक से नकदी के बारे में पूछा गया तो उक्त नकद रुपयों का कोई वैध दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ। इस पर जब्ती जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान इंचार्ज मुकेश चौबीसा, सराड़ा थाना अधिकारी हेमन्त अहारी, एएसआई मांगीलाल , बंसीलाल, कृष्ण कुमार ,हमेर लाल,कार चालक केविलाल मौजूद रहे ।
पुलिस व एफएसटी टीम ने 2 लाख 25 हजार रुपए की नकदी जब्त की

Advertisements
