24 न्यूज अपडेट उदयपुर। मादक पदार्थ एमडीएमए के खिलाफ थाना सुखेर तथा डीएसटी की कार्रवाई में 55 ग्राम एमडीएमए जब्त की गई है व दो युवतियों सहित कुल तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। एमडीएमए सप्लायर थाना अम्बामाता का हिस्ट्रीशीटर तथा हार्डकोर अपराधी है। एसपीयोगेश गोयल के निर्देश पर उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर, कैलाशचन्द्र खटीक वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम जिला उदयपुर के सुपरविजन में हिमाशुसिंह राजावत पु.नि. थानाधिकारी थाना सुखेर तथा देवेन्द्र देवल प्रभारी डीएसटी के निर्देशन में टीमें गठित की गई। थानाधिकारी / डीएसटी प्रभारी के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिरों से तथा तकनीकी संसाधानों / आपराधिक आसूचना संकलन करना शुरू किया। 29 जून को थानाधिकारी हिमांशु सिंह मय जाब्ता सर्कल में गश्त कर रहे थे कि अम्बामाता थाने का हिस्ट्रीशीटर सद्दाम के क्षेत्र में मादक पदार्थ एमडी सप्लाई करने की बात सामने आईं जिस पर भैरवगढ जाने वाली सडक पर तलाश किया। एक युवक व दो युवतियां खडे हुए थे जो पुलिस जाब्ता को देखकर भागने लगे जिनको पुलिस जाब्ता द्वारा घेरा डालकर रोका तथा नाम पता पूछा तो सभी ने अपना नाम अनीता टांक उर्फ एंजल पुत्री नारायण लाल टांक पत्नी सुरेन्द्र चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी 222. अम्बामाता स्कीम, पुलिस थाना अम्बामाता हाल केशव नगर पुलिस थाना सुखेर जिला उदयपुर, हिमांशी उर्फ नन्नू पुत्री भैरूलाल सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी तिपमक नगर, अहिंसा सर्कल पुलिस थाना भीमगंज जिला भीलवाडा तथा सद्दाम हुसैन उर्फ कांकरोली पिता छोटू खान उम्र 32 वर्ष निवासी आनन्द टॉकीज के पास, पुलिस थाना नाथद्वारा जिला राजसमन्द हाल फारूख आजम कॉलोनी, मल्लातलाई पुलिस थाना अम्बामाता जिला उदयपुर होना बताया। उक्त तीनों की तलाशी तो अभियुक्त सद्दाम के कब्जे से 25 ग्राम एमडी, अनीता उर्फ एंजल के कब्जे से 15 ग्राम एमडी तथा हिमांशी उर्फ नन्नू के कब्जे से 15 ग्राम एमडी जब्त की गई। गिरफतार अभियुक्त सद्दाम हुसैन उर्फ कांकरोली पुलिस थाना अम्बामाता का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरूद्ध पूर्व में भी शहर के विभिन्न थानों में 15 प्रकरण दर्ज है। मादक पदार्थों की तस्करी व खरीद फरोख्त करने में लिप्त अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।टीम में ये थे शामिल1. श्री हिमाशुसिंह राजावत पुलिस निरीक्षक2. श्री देवेन्द्र देवल उप निरीक्षक प्रभारी डीएसटी3. श्रीमती रेणु खोईवाल उप निरीक्षक4. श्री सुनील बिशनोई हैड कानि.5. श्री खुमाण सिंह हैड कानि न 1206. श्री रामकुमार कानि.7. श्रीमती किरण महिला कानि.8. श्री प्रहलाद पाटीदार हैड कानि. डीएसटी9. श्री हितेन्द्र सिंह हैड कानि.10. श्री करतार सिंह कानि.11. श्री उत्कर्ष कानि. ड्रा. Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अवैध ड्रग्स के विरूद्ध बडी कार्यवाही, क्विड कार में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की 200 शीशियां परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार अतिथि देवो भव: पिछोला झील से निकाला 4 लाख का पर्यटक का कैमरा, जान बचाने वालों का होना चाहिए 15 अगस्त पर सम्मान