कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा. नवयुवक परिषद, महिला परिषद एवं बहू परिषद परिवार के संयुक्त तत्वाधान में पुण्य सम्राट के ४२ वे आचार्य पदवी दिवस विभिन्न धार्मिक आयोजन सोमवार को आयोजित हुए। रात्रि में पुण्य सम्राट की महा आरती उतारी और उपधान तप के तपस्वियों का बहुमान किया गया। नवयुवक परिषद, महिला परिषद एवं बहू परिषद परिवार के संयुक्त तत्वाधान में पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जी जयंतसेन सूरीश्वर जी महाराजा 42 वाँ आचार्य पदवी (पाटोउत्सव ) के दिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्री श्रेयांशनाथ जिनालय के गुरु हाल में आयोजित हुए। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के अध्यक्ष हर्ष छाजेड़ ने बताया कि श्री राजेंद्र सूरी ज्ञान मंदिर के गुरु हाल में दादा गुरुदेव की तस्वीर के समक्ष दीप प्रजलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात सिद्धवड़ क्षेत्र पालीताणा जयंतोत्सव के उपधान के आराधको का एवं अन्य स्थानों पर उपद्यान करने वाले श्रावक- श्राविकाओ का माला पहनकर एवं शाल ओड़ाकर बहुमान नवयुवक परिषद, महिला परिषद एवं बहू परिषद परिवार की और से किया गया । कार्यक्रम का संचालन परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रवि मोदी ने किया तथा आभार परिषद के प्रांतीय मंत्री संतोष जैन ने व्यक्त किया।इस अवसर पर नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रवि मोदी, प्रांतीय मंत्री संतोष जैन, अंकित विरानी, मुकेश ढेलावत, नितिन सेठिया, दीपक सेठिया, भोपाल सिंह भड़कतिया, सुरेश छाजेड़, चंद्रशेखर चपलोत, भगवत तेजीवत महिला परिषद अध्यक्ष मोनिका छाजेड़, उपाध्यक्ष रानू लुक्कड़, महामंत्री सीमा पारख,बहु परिषद अध्यक्ष मोना मोदी, उपाध्यक्ष रेखा पारख, महामंत्री टीना विरानी, महिला परिषद की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अंगुरबाला सेठिया, महिला परिषद की पूर्व नगर अध्यक्ष विमल सिरोहिया, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी उषा सिसोदिया, सुभद्रा वडारा, उमा बोड़ाणा, संगीता डूंगरवाल, विद्या छाजेड़, नेहा बाफना, टीना चपलोत, तरंग मालू, संगीता ढेलावत सही बड़ी संख्या में नवयुवक परिषद, महिला परिषद एवं बहू परिषद के सदस्य गण उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पं. उपाध्याय को पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया याद, दी पुष्पांजलि शान्तिनाथ जिनालय के प्रथम स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से