Site icon 24 News Update

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की माँग को लेकर दिया ज्ञापन

Advertisements


———————–
उदयपुर l उदयपुर के एक निजी मेग्नेस हॉस्पिटल के खिलाफ आवश्यक जांच कार्यवाई करके दोषियो के खिलाफ कठोर कार्यवाई हेतु अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उदयपुर के शहर विधायक ताराचंद जेन एवं ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा को ज्ञापन दिया गया जिसमे एक परिवार के मासूम को दिखाई नहीं देने मे दोषियो के खिलाफ  जांच कमेटी  की रिपोर्ट आने पर हॉस्पिटल को तत्काल सीज करने तथा दोषियो की डिग्री, मान्यता समाप्त करने एवं राज्य सरकार द्वारा कठोर से कठोर कदम उठाने का अनुरोध किया  गया l  दोनों विधायको ने इस घटना पर तत्काल कार्यवाई कर दोषियो के खिलाफ आवश्यक कार्यवाई करने की बात कही एवं पीड़ित परिवार को आवश्यक मदद दिलाने का आश्वासन दिया  l यह जानकारी पंचायत के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने देते हुए बताया कि प्रतिनिधि मंडल मे पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल, ,पंचायत के जिला अध्यक्ष शिव कुमार  शर्मा, करण सिंह  कटारिया,रमेश  जोशी, ,नरेंद्र  जोशी, राजेंद्र जेन,नरपत सिंह कुमावत,सत्यनारायण सिंह आदि उपस्थित थे l

Exit mobile version