Site icon 24 News Update

पिता की जान बचाने पेंथर से भिड़ गया बेटा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट
desk24newsupdate@gmail.com
उदयपुर। आज एक पुत्र ने पिता की जान बचा ली। खेत पर जा रहे युवक पर पेंथर ने हमला कर दिया था। पास में चल रहा बेटा पेंथर से भिड गया। उसने उसे पकडते हुए ताबड़तोड़ घूंसे बरसाना शुरू कर दिए। इससे पेंथर भी डर गया ओर भाग छूटा। आपको बता दें कि फलासिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव का यह मामला है। मंगलवार सुबह 6 बजे उमरिया गांव निवासी हकरा (45) और उनका बेटा दिनेश (25), दोनों घर से खेत पर जाने के लिए निकले थे।रास्ते में पेंथर ने आचानक हमला कर दिया। हमले में पिता के पेट, कंधे और पीठ में गहरी चोट लगी है। उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है। बेटे के हाथ-पैर में मामूली चोट आई है। बाद में वन विभाग की टीम ने पेंथर को ट्रेंकुलाइज कर बायोलॉजिकल पार्क भेज दिया। बताया गया कि जाने के बाद पेंथर एक बार फिर से हमला करने आया मगर उसे दोनों ने डंडे से भगा दिया। इसके बाद फलासिया रेंजर दिलीप कुमार गुर्जर की सूचना पर उदयपुर से शूटर डीपी शर्मा और वनपाल जितेंद्र सिंह आए 2 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद उसे ट्रेंकुलाइज किया गया।

Exit mobile version