24 News Update भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक युवक ने पत्नी के बार-बार बुलाने पर भी वापस न आने से आहत होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक ने ब्लेड से अपने प्राइवेट पार्ट पर वार कर लिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उसे तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल (भीलवाड़ा) लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह दर्दनाक घटना जिले के आसींद थाना क्षेत्र के झालरिया गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हुई।शादी के एक महीने बाद ही पत्नी पीहर चली गईपीड़ित युवक की पहचान 25 वर्षीय श्यामलाल पुत्र शंकरलाल निवासी झालरिया गांव के रूप में हुई है। वह रोज़गार के लिए छोटा-मोटा काम करता है। इस वर्ष जनवरी में उसकी शादी ज्ञानगढ़ क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। लेकिन शादी के करीब एक महीने बाद, फरवरी में, उसकी पत्नी उसे छोड़कर पीहर चली गई और फिर लौटकर नहीं आई।पत्नी को मनाने के लगातार प्रयास करता रहा युवकश्यामलाल पिछले तीन महीनों से पत्नी को वापस लाने का प्रयास कर रहा था। उसने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने आने से साफ इनकार कर दिया। इस लगातार अस्वीकृति से वह मानसिक रूप से टूट गया और शुक्रवार दोपहर को घर में रखी ब्लेड से अपने गुप्तांग पर हमला कर लिया।परिजनों ने खून से लथपथ देखा तो मची अफरा-तफरीघटना के समय घर पर मौजूद परिजन जब श्यामलाल को खून से लथपथ हालत में देखे तो घबरा गए। तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को बुलाया गया और उसे महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा लाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया।फिलहाल श्यामलाल का इलाज चल रहा है। परिजन एवं पुलिस दोनों ही मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक की मानसिक स्थिति की जांच और पारिवारिक काउंसलिंग पर विचार कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिरण शिकार केस: सलमान की सजा और सैफ-नीलम, तब्बू-सोनाली की रिहाई पर फिर से होगी सुनवाई भीलवाड़ा में दुर्लभ जेनेटिक डिसऑर्डर से ग्रस्त नवजात का जन्मः परिवार में 30 साल बाद फिर दोहराई गई त्रासदी