Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया की गुरुवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद रात सवा 11 बजे कटारिया का ेएमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के आईसीयू में रखा गया। उनकी जांच रिपोर्ट सामान्य आई है । केवल बीपी बढ़ा मिला। उनकी स्थिति सामान्य है। एमबी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने कटारिया के स्वास्थ्य की जानकारी ली। आपको बता दें कि कटारिया 16 अगस्त से उदयपुर प्रवास पर हैं। फिलहाल उनका स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है।

