उदयपुर में पहली बार हो रही एसजीएफआई की स्कूली नेशनल प्रतियोगिता 24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। एसजीएफआई द्वारा एमजीजीएस सुन्दरवास, उदयपुर की मेजबानी में विद्यालयी 19 वर्ष छात्रा की 68वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर विधायक ताराचंद जैन ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह चौहान, किशनलाल खटीक, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के सचिव भीमराज पटेल, संयुक्त निदेशक रंजना कोठारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार जैन, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय डॉ.लोकेश भारती, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मुरलीधर चौबीसा, ललित दक, एसजीएफआई के पर्यवेक्षक डीके सिंह, बीकानेर निदेशालय के प्रतिनिधि हेमाराम जाट, आत्माराम, सीबीईओ झाडोल पवन कुमार रावल , प्रधानाचार्य एवं भामाशाह के प्रेरक संजय बडाला आदि थे। मुख्य अतिथि बाबूलाल खराड़ी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों द्वारा किए गए मार्च पास्ट की सलामी ली एवं ध्वजारोहण के बाद सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई। उसके बाद सभी टीमों के कप्तान से परिचय प्राप्त किया गया एवं उद्घाटन घोषणा की।आयोजन समिति के गोपाल मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत दिल्ली एवं आंध्र प्रदेश के बीच खेले गए उद्घाटन मैच से ठीक पहले मैदान पर मंत्री ने एक बॉल खेलकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इससे पूर्व आयोजक विद्यालय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सुंदरवास के प्रधानाचार्य आशुतोष तुली एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह रावत ने अतिथि स्वागत किया। रेजीडेंसी स्कूल की छात्राओं ने बैंड की धुन के साथ एनसीसी कैडेट्स (बालिका) दल द्वारा मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उद्घाटन समारोह का संचालन हरीश वैष्णव, ऋचा रूपल, वनिता वागरेचा, पायल कुमावत, रेणुका थ्योप्लस ने किया।विभिन्न विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की एवं योग नृत्य किया। वंदे मातरम का गायन शबनम चतुर्वेदी एवं वाद्य यंत्र कलाकार नरेंद्र कुमार वर्मा तथा अखिलेश शर्मा की टीम ने किया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चौबीसा ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच शहर के अलग अलग 6 मैदानों पर करवाये जा रहे है। उद्घाटन कार्यक्रम की समाप्ति के ठीक बाद एसजीएफआई के शेड्यूल के अनुसार मैच एमबी क्रिकेट ग्राउंड ए व बी, बीएन कॉलेज ग्राउंड, रेलवे ट्रेनिंग प्रताप नगर ग्राउंड, राजस्थान कृषि महाविद्यालय ग्राउंड, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल ग्राउंड पर शुरू हो गए। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, आंध्र प्रदेश ,चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल ,केरला, पंजाब, झारखंड, गुजरात ,बिहार, सीबीसीई डब्ल्यूएफ, आईपीएससी, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, सीआईएससीई, एवं राजस्थान टीम प्रतियोगिता में देश की 22 टीमें भाग ले रही है।उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लक्ष्मण सालवी ने बताया कि मेजबान राजस्थान एवं जम्मू एंड कश्मीर के मध्य आज दोपहर 1ः30 बजे बीएन कॉलेज के खेल मैदान पर हुए 20 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू एंड कश्मीर की टीम 15 ओवर में मात्र 38 रन पर ऑल आउट हो गई। राजस्थान को 39 रन का लक्ष्य मिला राजस्थान की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यह लक्ष्य चार ओवर तीन बॉल में ही तीन विकेट खोकर हासिल करते हुए सात विकेट से मैच को जीत लिया । राजस्थान की टीम से खेलते हुए गेंदबाज तनिष्का ने चार रन देकर चार ओवर में चार विकेट लिए, वही मेधावी ने तीन ओवर में मात्र 9 रन देकर दो विकेट लिए। वही बल्लेबाज वृंदा शर्मा ने 14 रन एवं निशा ने 13 रन बनाए।गीतांजलि खेल मैदान पर खेले गए मैच में तेलंगाना ने मध्य प्रदेश को 20 रन से हराया। पहले खेलते हुए तेलंगाना ने 85 रन बनाए थे जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एमबी ए खेल मैदान पर खेले गए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मैच में उत्तर प्रदेश ने चार विकेट से मैच जीत लिया। राजस्थान कृषि महाविद्यालय के खेल मैदान पर छत्तीसगढ़ और सीआईएससीई के बीच खेले गए मुकाबले में 102 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया और 8 विकेट से मैच जीत लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देहात की सिंहासन बत्तीसी : 32 साल के पुष्कर तेली ने बनाया राजस्थान के सबसे कम उम्र के देहात जिलाध्यक्ष का रिकॉर्ड, दिग्गजों को पछाड़ा, आरएसएस का हाई पावर बेकअप लेकसिटी में सोना फिर नए शिखर पर @ 83000