24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। सहकारी भूमि विकास बैंक उदयपुर नेताओं का अखाड़ा बन गया है। काम कम हो रहा है राजनीतिक रस्साकशी जमकर हो रही है। दो पक्षों में तलवारें खिंची हुई है और दोनों प्रमुख राजनीतिक दल इस लड़ाई का दल जमकर मजा ले रहे हैं। कानूनी दांवपेंच की गुत्थम गुत्था ऐसी कि मामले को समझने भर में आम आदमी चक्करघिन्नी हो जाए। आज फिर अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर विवाद हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि मथुरेश नागदा कुर्सी पर कब्जे के लिए दल-बल के साथ आए और कुर्सी पर विराजे अध्यक्ष को उठाने का प्रयास किया। पुलिस बुला ली गई व कानून की किताबें खुल गईं। दोनों पक्षों ने मीडिया में अपने अपने दावे किए। कुर्सी पर बैठे भाजपा समर्थित अध्यक्ष रेवाशंकर गायरी ने मीडिया को बाया कि कर्मचारी चेम्बर में पूर्व अध्यक्ष मथुरेश नागदा, दिनेश नागदा, कमल चौधरी सहित 15 से 20 मेम्बर आए व चेम्बर में अंदर आने का प्रयास करने लगे। उन्होंने पद ग्रहण करने की कोशिश की। वे लोग जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। कार्य में व्यवधान करने लगे। बार-बार आए व कुर्सी खाली करने को कहने लगे। उन्होंने कोर्ट से 15 अप्रेल को स्टे मिलना बताया। मेरा पक्ष यह है कि अभी तक लघुत्तर इकाई के चुनाव ही हुए हैं व वहीं पर प्रतिनिधि जीते हैं। कानूनी पक्ष है कि पूर्व चेयरमैन व बोर्ड वही रहेगा। डायरेक्टर व चेयरमैन का चुनाव अभी नहीं हुआ है। वार्ड पंच ही जीते हैं। जब चुनाव होंगे तब मैं पद छोडूंगा। चुनावों के दौरान 15 लोगों ने जो फार्म भरे वे निरस्त हुए उस पर स्टे लगा हुआ है।इस बारे में कांग्रेस समर्थित मथुरेश नगदा ने कहा कि वे निर्वाचित प्रतिनिधि एवं पूर्व अध्यक्ष भूमि विकास बैंक हैं। नागदा ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद जब फार्म खरिज किए गए तो हाईकोर्ट ने 2 दिसंबर को फैसला दिया। हम चुने हुए 55 में से 46 लोग आज इकट्ठा हुए व कॉपी देने आए थे, हम चुनाव की मांग कर रहे थे। इससे पहले हम हाईकोर्ट गए थे। लघूत्तर चुनाव में हारे हुए व्यक्ति को ज्वाइन करवाया गया तो हम कलेक्टर के पास गए व कार्रवाई की बात कही। कलेक्टर साहब ने कहा कि ज्वाइन नहीं करवाया गया है। हमारा कहना है कि ज्वाइनिंग नहीं है तो उनके कमरे बंद कीजिए। चुने हुए प्रतिनिधियों को बैठने का मौका दीजिए। हम कमरे में गए ही नहीं, बैंक अधिकारी को ज्ञापन दिया व चेयर्स पर बैठे, चाय पीकर निकले हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कानोड़ – भीण्डर सड़क मार्ग पर भीषण हादसा, दंपती की मौत उदयपुर के अनुराग बाबेल का आईएफएस में चयन