24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन उदयपुर के जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा एवं संघर्ष समिति ने महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ आर एल सुमन को ज्ञापन दिया। कि परमानेंट नर्सिंग आंफिसर की नियुक्ति हो जाने से निविदा पर कार्यरत नर्सिंग आंफिसर को सेवाएं समाप्त नहीं की जाएं। और उन्हें समायोजित करें। अधीक्षक डॉ आर एल सुमन ने आस्वस्त किया है की आपकी मांग सरकार तक पहुंचाई जाएंगी। प्लेसमेंट एजेंसी से लगे हुए विगत दो -तीन वर्षो से कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर को यथावत रखा जाए। ये अल्प मानदेय में आईसीयू ,पीआईसीयू, एनआई सी यू ,एम आई सी यू जैसी जगह पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नई भर्ती होने से नौकरी पर भी खतरा बना हुआ हैं। उनको संविदा या यूटीबी में समायोजित किया जाए । अल्प वेतन से परिवार चलाना बहुत मुश्किल कार्य है। इसलिए इनका मानदेय 378 00 रुपए प्रतिमाह किया जाए। संघर्ष समिति के मुकेश डामोर ,अजय खराड़ी, मंजूर अली, दिव्यांशु ,रोहित मेनारिया, शीला, नीलम रोत, कंचन ,ललिता आदि नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित थे।
निविदा नर्सेज को सरकार निकाले नहीं, बल्कि समायोजित किया जाएं। अल्प वेतन में कार्यरत निविदा नर्सेज को यथावत रखा जाए

Advertisements
