Site icon 24 News Update

निराश्रित वृद्धाश्रम महिलाओं से वृक्षारोपण करा पुर्नजीवित हुआ प्रकृति प्रेम

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। लोकजन सेवा संस्थान व मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट ने सांझे मे आज कोडियात स्थित दीपक संस्थान की निराश्रित वृद्धाश्रम मे रहने वाली महिलाओं से वृक्षारोपण करा उन्हें प्रकृति से जुड़े रहने का सुअवसर दिया ।
ट्रस्ट की संस्थापिका श्रीमती बसंती देवी वैष्णव ने बताया कि महिलाओं ने आश्रम के निकट उपलब्ध जमीन पर के 25 पौध का रोपण किया। अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा ने बताया कि पौध के रख रखाव की व्यक्तिश जिम्मेदारी सौपी गई है व ट्री गार्ड पर उनका नाम लिखे जाने से उनमे दायित्व बोध बना रहेगा व वे सभी अपने आप को प्रकृति से जुडा महसूस करती रहेंगी।
वृक्षारोपण करने वालों मे बसंती देवी वैष्णव, प्रो विमल शर्मा, भरत कुमावत, नारायण दास वैष्णव, हेमलता हाडा, गजेंद्र जैन,डॉओ पी महात्मा, कुसुम लता सुहलका, मधु पूर्बिया, यामिनी तिवारी उपस्थित थे।

Exit mobile version