24 न्यूज अपडेट जयपुर। निम्स युनिवर्सिटी के प्रो चांसलर, प्रोफेसर अमेरिका सिंह की “अध्यक्षता“ में आज शुक्रवार, दिनांक 17 जुलाई 2024 को जयपुर स्थित जय क्लब में इंडियन सॉफ्ट हॉकी लीग के लोगों तथा मस्कट का लोकार्पण किया जाएगा। निम्स युनिवर्सिटी के स्पोर्टस बोर्ड के सचिव, डॉ. कुलदीप सिंह झाला ने बताया एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ तथा सचिव, श्री रमेश सिंह द्वारा लोकार्पण समारोह में अध्यक्षता करने हेतु निम्स युनिवर्सिटी के प्रो चांसलर, प्रोफेसर अमेरिका सिंह को निमंत्रण पत्र भेजा गया।एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आगामी 07 से 10 नवंबर तक जयपुर स्थित सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में इंडियन सॉफ्ट हॉकी लीग का आयोजन करवाया जावेगा जिसमे पुरुष वर्ग में 10 तथा महिला वर्ग में 04 टीमें भाग लेंगी। लोकार्पण समारोह के दौरान एथलेटिक्स के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी पद्मश्री राम सिंह शेखावत (अर्जुन अवॉर्डी – एथलेटिक्स) , अंतराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी श्री हनुमान सिंह (अर्जुन अवॉर्डी – बास्केटबाल), श्री विक्रम सिंह शेखावत, चेयरमैन राजस्थान बास्केटबाल एसोसिएशन सहित कई अंतराष्ट्रीय एवम राष्ट्रिय खिलाड़ी, प्रशिक्षक सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.