Site icon 24 News Update

नाले में गिरी गाय, जेसीबी की मदद से निकाला, लोगों में आक्रोश, लगाया जाम

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में नगर परिषद की लापरवाही के चलते खुले नाले हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। बूंदी मार्ग नाडोलिया के पास आज खुले नाले में एक गाय गिर गई। गाय को देख लोग परेशान हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकला जा सका। इस दौरान मौके पर क्षेत्र वासियों ने जाम लगा दिया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। लोगों का कहना थ कि शहर में नगर परिषद की लापरवाही के चलते कई जगह सफाई नहीं हो रही हैं। खुले नाले दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं इन नालों में मवेशियों की मौत हो रही है। कई बार बच्चे भी गिर गए उसके बावजूद बरसों से नालों को बंद नहीं किया गया हैं बूंदी मार्ग पर गाय गिर जाने के बाद क्षेत्रवासी मौके पर एकत्रित हो गए तथा उन्होंने जाम लगा दिया। बाद में जेसीबी की मदद से तथा क्षेत्र वासियों ने कड़ी मशक्कत कर गाय को बाहर निकाला। लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने नगर परिषद व जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द ही नालो को बंद नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन पर मजबूर होंगे। लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद स्थित सामान्य हुई।

Exit mobile version