कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। उदयपुर के बड़ी मैन रोड पर ओमेगा लेसियर प्राइवेट लिमिटेड नामक रेस्टोरेंट- गार्डन का उद्घाटन पूर्व यूडीएच मंत्री, विधायक निम्बाहेड़ा श्रीचन्द कृपलानी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि विधायक उदयपुर (ग्रामीण) फूल सिंह मीणा थे।
श्रीचन्द कृपलानी ने फीता काटकर अन्दर प्रवेश किया, उपरांत दीप प्रज्वलित कर गणेश आरती के साथ शुभारम्भ किया।
रेस्टोरेंट मालिक अभिषेक वासवानी ने बताया कि यहाँ एक साथ 500 व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था है। श्रीचन्द कृपलानी ने इस तरह के रेस्टोरेंट का टूरिस्ट और शहरवासियों के लिए सराहनीय कदम बताया। फूल सिंह मीणा ने रेस्टोरेंट को बड़ी क्षेत्र में बढ़ते हुए टूरिज्म के लिए महान उपलब्धि बताया। अभिषेक वासवानी ने बताया कि उक्त रेस्टोरेंट को एलरो क्लब को लीज पर दे दिया है। सम्मारोह में विशिष्ट अतिथि टीवी कलाकार करन कुंद्रा ने भी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में अभिषेक वासवानी, देव वासवानी, कमलेन्द्र सिंह पंवार, प्रताप चुग, विजय आहूजा, हेमन्त भागवानी, सीमा जी पंचोली, पंकज शर्मा, सरपंच मदन जी पंडित, एलरो क्लब के हार्दिक, जतिन, जयनेश, कल्पेश, मेधा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

