Site icon 24 News Update

नयन सुख कार्यक्रम के तहत विधायक मीणा ने किए निशुल्क चश्मे वितरण

Advertisements

24 न्यूज अपडेट शाहपुरा . जिला मुख्यालय के उपखंड क्षेत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहाजपुर में विधायक गोपीचंद मीणा के कर कमलों से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नवाचार
नैन सुख कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई आंखो की जांच हेतु नई मशीन और उपकरण का लाभ
आमजन को दिलवाने और चिकित्सालय में आमजन की
सहायता अनुसार जल्द ही आंखों के ऑपरेशन शुरू करवाने के विधायक मीणा ने निर्देश दिये भाजपा नगर महामंत्री अनिल जोशी ने बताया कि इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णु दयाल मीणा ने सभी चिकित्सा अधिकारियों और कार्मिकों को आम जन सहायतार्थ तत्पर रहने एवम अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाने के निर्देश दिए साथ ही काम नहीं करने वाले या निर्देशों का पालन नहीं करने वालो को चार्जशीट और एपीओ करने की चेतावनी दी ।इस दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक जाट, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डा नईम अख्तर, नेत्र चिकित्सक
डा दिलीप मीणा, नेत्र सहायक दिनेश कुमार, अन्य चिकित्सा अधिकारी, कार्मिक और उपखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता चेयरमैन नरेश मीणा,
पूर्व पार्षद, वेदप्रकाश खटीक कमलबांगड़, बृजराज सिंह, भेरू लाल टांक,नंद भंवर सिंह, राजीव कांतिया, रामप्रसाद रैगर, कैलाश टेपण,सौरभ मीणा, दुर्गा लाल माली, पूर्व पार्षद महेंद्र खटीक,परमेंद्र सुवालका, अमित बिरला आदि उपस्थित रहे

Exit mobile version