Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के निंबाहेड़ा उपखंड की अरनिया जोशी ग्राम पंचायत के छोटे से गांव भुज्याखेड़ी निवासी प्रवीण धाकड पुत्र कन्हैयालाल धाकड़ का भारत के प्रतिष्ठित शोध संस्थान इसरो में इंस्ट्रूमेंट मेंटेन टेक्नीशियन के रूप में पद पर चयन होने पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विधायक कृपलानी ने धाकड़ को बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण पृष्ठभूमि के छोटे से गांव भुज्याखेड़ी के होनहार विद्यार्थी प्रवीण धाकड़ के प्ैत्व् (इसरो) में इंस्ट्रूमेंट मेनटेन टेक्नीशियन के पद पर चयन से निम्बाहेड़ा विधानसभा सहित पूरा जिला गौरवान्वित हुआ है।

