Site icon 24 News Update

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान,जिले के 3 ब्लॉको के 122 ग्राम होंगे लाभांवित

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा गत 02 अक्टूबर से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है। अभियान में 500 एवं अधिक जनसंख्या तथा 50 प्रतिशत जनजातीय आबादी वाले ग्रामों को लाभांवित किया जाएगा। इन ग्रामों में निवासरत जनजातीय वर्ग के लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिल सकेगा। साथ ही संबंधित विभागों द्वारा सर्वे उपरांत प्रस्तुत कार्यों की शासन स्तर से स्वीकृति उपरांत अन्य योजना व सुविधाओं का लाभ भी सुनिश्चित किया जाएगा।
शाहपुरा जिले के जहाजपुर ब्लॉक के 51 ग्राम , कोटड़ी ब्लॉक के 67 ग्राम तथा शाहपुरा ब्लॉक के 4 ग्राम अभियान अंतर्गत चयनित किए गए हैं। जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चयनित ग्रामों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही विभाग स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी लेकर संबंधितजनों को गंभीरतापूर्वक दायित्वों के निर्वहन के लिए निर्देशित किया।
बैठक के दौरान जिले के विकास अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version