उदयपुर। उदयपुर में तीन दिन से रोज गजब का खेल चल रहा है। धमकीबाजों की मौज हो गई है। विमानों की चैकिंग हो रही है, रास्ते में से उतारे जा रहे हैं, यात्रियों के सामान को चेक किया जा रहा है। रविवार को भी विस्तारा की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने धमकी दी गई। धमकी 4 दिन में तीसरी है। ऐसे में सवाल खडा हो रहा है कि विमानन कंपनियां और एयरपोर्ट सिक्योरिटी को क्या खुद की जांच पर ही ऐतबार नहीं रहा जो केवल एक धमकी से पेसेंजरों को परेशान किया जा रहा है। हवाई जहांज में बैठते समय जांच ,उतरते समय जांच और बम की सूचना हो तो फिर से जांच आखिर यह हो क्या रहा है। आज महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर बैंगलुरू से उदयपुर की फ्लाइट जैसे ही दोपहर 1ः20 बजे आई तो फ्लाइट में क्रू मेंबर की ओर से पेसेंजर के लिए घोषणा हो गई कि फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पेसेंजर अपने सामान और बैग को छोड़कर बताए गए सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। पेसेंजर बुरी तरह से सहम गए। सभी सामान-बैग को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। डबोक थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस और एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने पेसेंजर के सामान और फ्लाइट की चेकिंग हुई। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद फ्लाइट को रवाना किया गय धमकी ने करीब ढाई घंटे का समय बर्बाद कर दिया। यह फ्लाइट ढाई घंटे देरी से करीब 4ः20 बजे बैंगलुरू के लिए रवाना हुई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला बंदियों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी ने मन मोहा पूर्व छात्र परिषद ने हर्षोल्लास से मनाया दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम