24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। नई दिल्ली. देशभर में पासपोर्ट सर्विसेज 5 दिन के लिए बंद रहेंगी। पासपोर्ट डिपार्टमेंट ने एडवाइजरी जारी कर इस बात की जानकारी दी। डिपार्टमेंट ने बताया कि पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह तक टेक्निकल मेंटेनेंस की वजह से बंद हो गया। यानी अब आपको नया पासपोर्ट बनवाने के लिए 5 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं अगर आप नए पासपोर्ट के लिए पहले से ही अप्लाई कर चुके हैं और उसके लिए आपको 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच की कोई डेट मिली है, तो वह भी कैंसिल करके आगे बढ़ा दी जाएगी। वहीं पांच दिनों तक डिपार्टमेंट का कोई काम काज नहीं किया जाएगा। सर्विसेज के बंद होने का असर पासपोर्ट सेवा केंद्र के साथ-साथ लोकल पासपोर्ट ऑफिस और विदेश मंत्रालय में भी दिखेगा। भारत में पासपोर्ट कितने प्रकार के होते हैंः भारत में पासपोर्ट तीन प्रकार के होते हैं- ब्लूकवर पासपोर्ट, मरून कवर पासपोर्ट और ग्रेकवर पासपोर्ट। ब्लूकवर पासपोर्टः यह सामान्य पासपोर्ट होता है। इसे किसी भी भारतीय नागरिक को जारी किया जाता है। मरून कवर पासपोर्टः यह डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होता है। इसे भारत सरकार ऑथराइज्ड डिप्लोमेट्स और सरकारी पद प्राप्त सदस्यों के लिए जारी करती है। ग्रेकवर पासपोर्टः यह ऑफिशियल पासपोर्ट होता है। इसे विदेश में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों और ऑफिशियल असाइनमेंट पर सरकार द्वारा विशेष रूप से अधिकृत किसी अन्य व्यक्ति को जारी किया जाता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading