24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। शहर के देबारी में पावर हाउस के करीब रविवार को सुबह पेंथर का शव हाईवे सर्विस रोड पर पड़ा हुआ मिला। इस पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। लोगों का कहना था कि सड़क को पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पेंथर गंभीर घायल हो गया व बाद में उसने दम तोड़ दिया। उसका शव सुबह सड़क किनारे देखा गया जिस पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस पेंथर के चेहरे पर चोट के गहरे निशान भी देखे गए। बाद में वन विभाग की टीम सूचना पर मौके पर आई और पेंथर को अंत्य परीक्षण के लिए लेकर रवाना हुई। पोस्टमार्टम के बाद पेंथर के शव का नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया के तहत अंतिम संस्कार किया गया। आपको बता दें कि देबारी के पहाड पेंथर का इलाका है। जब से यहां से हाईवे निकला है तब से कई पेंथर मारे जा चुके हैं। इसके लिए पेंथर क्रॉसिंग भी बनाया गया है मगर पेंथर को क्या पता कि उसके लिए कोई क्रॉसिंग भी बनाया गया है। वह कई बार सड़कों पर आ जाता है और भारी वाहनों का शिकार बन जाता है। इसके साथ ही देबारी में पहाड़ों पर भी मानवीय गतिविधियां लगातार बढ़ने के बाद धीरे-धीरे संघर्ष की स्थिति आ रही है जो अन्य जगहों की तरह कभी भी आदमखोर जैसी स्थिति में बदल सकती है।
देबारी में भारी वाहन की टक्कर से हाईवे पर पेंथर की मौत

Advertisements
