Site icon 24 News Update

दूध जांच शिविर में खुलासाः कई घरों में सप्लाई हो रहा अधिक पानी मिला दूध

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर दूध संघ एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आरएसजी कॉम्प्लेक्स, गिरिजा व्यास पेट्रोल पंप के पास दूध जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 7 से 10 बजे तक लगाया गया, जिसमें स्थानीय कॉलोनीवासियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही कतार में लगकर घर में आने वाले दूध की जांच करवाने पहुंचे। जांच में सामने आया कि अधिकांश दूध में पानी की मात्रा अधिक पाई गई, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई। कार्यक्रम में ग्राहक पंचायत के संगठन मंत्री राकेश पालीवाल, राजेंद्र जैन, फतेहलाल पारिक, महिला संगठन मंत्री संगीता जैन, सरीता भावसार सहित डेयरी प्रबंधक विपिन शर्मा, चेयरमैन डालचंद डांगी, लेब टेक्नीशियन श्याम सुंदर शर्मा, लक्ष्मीनारायण, महेंद्र सिंह राणावत, पंकज शर्मा और देवेंद्र मेनारिया ने सहयोग प्रदान किया। शिविर में दूध की गुणवत्ता की जांच के लिए उपयोगी उपकरण लैक्टोमीटर एवं दूध मापने के जार भी निःशुल्क वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर उपभोक्ताओं को जागरूक करने एवं मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Exit mobile version