Site icon 24 News Update

दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई: मन्नालाल रावत

Advertisements

-मुंडका विधानसभा क्षेत्र में प्रचार का जिम्मा संभाले थे सांसद रावत, यह जीत भी भाजपा के खाते में

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। सांसद मन्नालाल रावत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर दिल्ली की जनता ने भी मोहर लगा दी है। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा आई है और अब आने वाले कई सालों तक दिल्ली में मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासन करेगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुंडका विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र दराल के समर्थन में प्रचार का जिम्मा संभालने वाले उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने दराल की जीत पर भी जनता का आभार जताया। सांसद रावत मुंडका विधानसभा क्षेत्र में कई दिनों तक दराल के प्रचार का जिम्मा संभाले हुए थे। सांसद श्री रावत ने कहा कि दिल्ली के परिणामों ने आज स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली की जनता केजरीवाल की नीतियों और उनके दोहरे चरित्र से परेशान हो गई थी। शराब घोटाला और मुख्यमंत्री आवास को शीशमहल बनाने वाले केजरीवाल के चरित्र को दिल्ली के जनता ने देखा है। सांसद श्री रावत ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान ही यह स्पष्ट हो गया था कि दिल्ली की जनता अब भाजपा को सत्ता सौंपने का मानस बना चुकी है और परिणाम के साथ यह स्पष्ट भी हो गया है।

Exit mobile version