Site icon 24 News Update

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. नई दिल्ली। दिल्ली में टिकट बंटवारे से नाराज दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने पिछले साल 31 अगस्त 2023 को अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। अरविंदर सिंह लवली 15 साल तक रही शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा से लेकर पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। लवली ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्ठी लिख कर कहा है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी। जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। आपको बता दें कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। गठबंधन के अनुसार यहां पर आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने उत्तर पूर्व दिल्ली से कन्हैया कुमार, चांदनी चौक से जयप्रकाश अग्रवाल और नॉर्थ-वेस्ट से दलित नेता और पूर्व सांसद उदित राज को उम्मीदवार बनाया है। लवली 2017 में नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे मयगर एक साल के भीतर ही उन्होंने पार्टी में घर वापसी कर ली थी। कांग्रेस में वापसी करते हुए लवली ने कहा कि था- मैं वैचारिक रूप से वहां मिसफिट था।

Exit mobile version