Site icon 24 News Update

दस दिवसीय वर्कशॉप के प्रतिभागियों को मिले सर्टिफिकेट, छुट्टियों में भी लगेंगे शिविर

Advertisements


उदयपुर। पूज्य जेकबआबाद पंचायत व हिरण मगरी सिंधी युवा संगठन के सयुंक्त तत्वावधान में शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन  मे दस दिवसीय निशुल्क वर्क शॉप चल रही है। पूज्य जेकबआबाद पंचायत अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि 10 दिवसीय निशुल्क वर्कशॉप इसमें 135  विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी दी है, जिसमें योगासन, मेहंदी, हेयर आर्ट, चॉकलेट प्रशिक्षण, डांस, अंग्रेजी, मेकअप की वर्कशॉप में समाज की बेटियाँ  सीख रही हैं और इस वर्कशॉप का समापन 30 अप्रैल मंगलवार को हैं और 5 मई रविवार को शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में वर्कशॉप के सभी विद्यार्थी को सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित किया जाएगा। हिरण मगरी सिंधी युवा संगठन के राहुल निचलानी ने बताया कि इस निशुल्क वर्कशॉप मे हर वर्ग के विधार्थी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया इस वर्कशॉप के बीच में और बच्चे पर जुडऩे के लिए पर सभी  क्लास फुल हो गई थी बच्चों के उत्साह को देखते हुए यह वर्कशॉप शहर के अन्य क्षेत्रों के सिन्धी समाज भवनों में भी स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश में आगे भी लगाए जाएंगे।उ यह जानकारी समाजसेवी जितेन्द्र कालरा ने दी।

Exit mobile version