24 न्यूज अपडेट उदयपुर। सरकारी विद्यालयों में इस सत्र के महज सात दिन ही वर्किग डे के हैं और फिर होगा डेढ महीने का अवकाश। तीन चार माह से बंद रहने के बाद अब विघालयों में बाल गोपाल योजना के तहत एक महिने के दूध पाउड़र की सप्लाई की जा रही है। आपको बता दें कि इस दूध से कक्षा एक से आठ तक के लाभान्वित होते हैं मगर सरकार बदल जाने के बाद नई भाजपा सरकार के रडार पर पुरानी सरकार की सभी योजनाएं थीं। ऐसे में यह तय ही नहीं किया जा सका कि दूध वाली योजना का करना क्या है। लगता है अब चुनाव बीतने के बाद ठेकेदारों के माध्यम से सरकार की नींद उडी है व खानापूर्ति के लिए एकमुश्त सप्लाई भेज दी गई है। अभी भीष्ण गर्मी में विधालय में बालक उपस्थिति नही के बराबर है। इसी के साथ लम्बे ग्रीष्मावकाश में दूध पाउड़र हो सकता चोरी या खराब । ऐसे में इस पाउडर को क्या चूहे कुतरेंगे या फिर यह सडकर खराब होगा कहा नहीं जा सकता। उदयपुर जिले में 2991 विद्यालयों में 310843 बालक लाभान्वित होते है। प्रदेश में लगभग 1.25 विधालयों में करीब 65 लाख बालक इस योजना से लाभान्वित होते है। जनवरी 2024 से विद्यालयों दूध पाउड़र सप्लाई नहीं हुआ था तो अचानक कहां से आ गया, सब लोग हतप्रभ है। इस मामले में हमने प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ शेर सिंह चौहान से बात की तो उन्होंने कहा कि सरकार को संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बीएन पब्लिक स्कूल द्वारा विश्व एथलेटिक्स और विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन बजरी पर खत्म हुई कानूनी बंदिषें, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अरावली रिसोर्सेज और इकोसेफ इंफ्राप्रोजेक्ट की याचिकाएं खारिज, बजरी प्लॉटों की नीलामी की राह प्रशस्त, अरावली रिसोर्सेज की तीनों याचिकाएं खारिज