24 न्यूज अपडेट. नई दिल्ली। भाजपा की ओर से दो दिन बाद 2 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके लिए अल्पसंख्यक मोर्चा को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी मदरसा और दरगाह में भी सदस्यता अभियान चलाएगी। अल्पसंख्यक मोर्चा को देश में 50 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी मदरसा और दरगाह समेत कई स्थानों तक पहुंचेगी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय और सिख समुदाय के सदस्यों को भी पार्टी में शामिल करने के लिए कोशिश की जा रही है। भाजपा की ओर से सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। मोदी पार्टी की पहली सदस्यता लेंगे। राष्ट्रीय महासचिव और सदस्यता अभियान के प्रमुख विनोद तावड़े ने लोगों से बड़े पैमाने पर पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। पार्टी ने 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। विनोद तावड़े के मुताबिक अभियान का पहला चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। वहीं दूसरा चरण इसके एक सप्ताह बाद शुरू होगा। यह 10 नवंबर तक चलेगा।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने 22 लाख अल्पसंख्यक बहनों को ‘शुक्रिया मोदी जी’ अभियान और ‘मोदी मित्र’ से शामिल करने का लक्ष्य रखा है। जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के सभी सदस्यों को 100-100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि अभियान के दौरान सिख भाईयों से भी बात की जाएगी। उन्हें भी सदस्य बनाया जाएगा। सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि पार्टी सभी के लिए खुली है और सभी इसमें शामिल हो सकते हैं, कार्यकर्ता बन सकते हैं और चुनाव भी लड़ सकते हैं।’ Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लालच आहा…लपलप………….अबकी बार, होमगार्ड का जवान, नौकरी दिलाने के नाम पर मांगी थी 3 लाख की रिश्वत आज आखिर क्यों प्रधानमंत्री मोदी ने मांगी माफी……..