उदयपुर। जिले में अवैध हथियार तस्करो की आमद रफत बढऩे व अवैध हथियारों की तस्करी की सूचनाएं प्राप्त होने पर श्री योगेश गोयल जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर ने कार्यवाही करने के आदेश प्रदान किये। निर्देशों की पालना में उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर तथा कैलाशचन्द्र पुलिस उप अधीक्षक, वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में एक टीम हिमांशु सिंह पुलिस निरीक्षक थाना सुखेर के नेतृत्व में बनाई जाकर कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये गये।थानाधिकारी पुलिस थाना सुखेर द्वारा इस सम्बन्ध में आसूचना संकलन की जा रही थी कि इसी दौरान थानाधिकारी को सूचना प्राप्त हुई कि बाडमेर तरफ के कुछ युवक एक महिन्द्रा थार गाडी में बैठकर अवैध सामग्री लेकर घूम रहे है। टीम द्वारा सूचना प्राप्त होने पर नाकाबन्दी की जाकर एक सुखेर रोड पर उक्त हुलिये की थार गाडी को देखकर रोका तो उक्त गाड़ी से दो युवक निकल कर भाग गये जिनको पकडऩे की कोशिश की तो एक व्यक्ति मौके से भाग गया तथा दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा तथा नाम पता पूछा तो अपना नाम दिनेश पुत्र श्री हनुमानाराम जाति बिशनोई उम्र 24 वर्ष निवासी सेडवा, पुलिस थाना सेडवा, जिला बाडमेर (राज.) बताया जिसकी तलाशी लेने पर पेन्ट की दाहिनी जेब से एक अवैध पिस्टल तथा बांई जेब से 4 जिन्दा राउण्ड बरामद किये गये। अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उससे पूछताछ पर बताया कि जो व्यक्ति भागा था उसका नाम मदन मेघवाल है। घटना में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा थार गाडी को जब्त किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है तथा इनके साथ मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तगणों के बारे में पूछताछ जारी है।गिरफ्तार अभियुक्त :-दिनेश पुत्र हनुमानाराम जाति बिशनोई उम्र 24 वर्ष निवासी सेडवा, पुलिस थाना सेडवा, जिला बाडमेर (राज.) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नवनिर्मित मंदिर पर ध्वज दंड,कलश एवं चतुर्दिक पाल की प्रतिष्ठा 6 को, विशाल शोभा यात्रा निकली चलती स्कूटी से पर्स छीनने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, मौज शौक के लिए करते थे वारदातें